संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज(देवरिया)। कटइलवा गांव में कंबाइन मशीन में हाईवोल्टेज करंट उतरने से चालक सहित दो लोग झुलस गए। दोनों सीएचसी बरहज ले जाया गया। यहां एक की मौत मौत हो गई। बलिया जनपद के बंसी बाजार निवासी चालक गोलू राजभर (22) की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रविवार शाम को कटइलवा गांव के नई बिंद टोला निवासी बबलू खेत से वापस घर आ रहे थे। इसी बीच एक कंबाइन दियारा क्षेत्र से गेहूं की कटाई कर गांव आ रही थी। बबलू कंबाइन पर चढ़ गया। रास्ता संकरा होने से कंबाइन मशीन फंस गई और साइड देखते समय पर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट विद्युत तार की जद में आ गई। बबलू की मौत से मां मनभावती रो-रोकर बेहाल थी। इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि कंबाइन मशीन में करंट उतरने से मौत की बात सामने आ रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।