फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के घर आया युवक तालाब में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की मदद से लोगों ने तलाशा, शाम तक नहीं चला था पता
विज्ञापन

नायब तहसीलदार और कोतवाली पुलिस टीम भी पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कांशीराम आवासीय कॉलोनी के समीप के पोखरे में रविवार को एक युवक डूब गया। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने जाल डालकर पोखरे में युवक की तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। युवक यहां अपने मामा के घर आया था। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
साकेतनगर निवासी सन्नी 30 रविवार की शाम को पुलिस लाइन के समीप कांशीराम आवासीय कॉलोनी के निवासी मामा छोटेलाल के घर आया था। आवास के समीप तालाब में पानी भरा है। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता हुआ देेख लोगों ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे आरआई कोतवाल और एसडीएम को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस और नायब तहसीलदार पहुंचे। मोहल्ले के युवकों ने तालाब में जाल डालकर युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पत्नी चंदा और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार अक्तूबर को डूबा था बालक
देवरिया। कांशीराम आवासीय कॉलोनी के समीप स्थित पोखरा बारिश के बाद खतरनाक हो गया है। पिछले तीन दिनों में यहां डूबने दूसरी घटना है। इसके पूर्व चार अक्तूबर को दस वर्षीय बालक भोलू भी इसी पोखरे में डूब गया था। शनिवार को उसका शव बरामद हुआ। इसके 24 घंटे बाद ही सन्नी के पोखरे में डूबने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें