फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेड पर मृत मिली नवविवाहिता, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 08 Jun 2023 04:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के बरछौली गांव में नवविवाहिता का शव मिलने पर रोती-बिलखते परिजन और घटना की जानकारी लेते सीओ
विज्ञापन

देवरिया जिले में बरहज क्षेत्र के बरछौली गांव में बुधवार को सुबह नवविवाहिता संध्या देवी (22) पत्नी शैलेश की मौत हो गई। उसका शव कमरे में बेड पर पाया गया। मौत की जानकारी होने पर गांव में खलबली मच गई। परिजन घर छोड़ कर फरार हो गए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। मायके वालों ने लोग ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए बवाल काटा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बरछौली गांव में सुबह संध्या के मौत की खबर गांव में तेजी से फैल गई। जबकि ससुराली फरार हो गए। दरवाजे पर गांव और मायके टीकर के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इसे भी पढ़ें: तहसील क्षेत्र में आबकारी और पुलिस टीम ने मारा छापा
विज्ञापन


सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने घटना का जायजा लिया। संध्या का शव बेड पर मिला है। उसके मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा थी। लोगों के अनुसार मंगलवार की शाम शैलेश और उसकी पत्नी अपने कमरे में, जबकि सास, बहन और बड़ी भाभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह संध्या के मौत की जानकारी हुई। गांव के किसी ने फोन पर मायके पक्ष और पुलिस को इसकी सूचना दिया।
विज्ञापन


दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। टीकर गांव निवासी लल्लन प्रसाद के तीन संतानों में संध्या बड़ी पुत्री थी। उसकी शादी बीते वर्ष जून माह में बरछौली गांव निवासी शैलेश पुत्र पूर्णवासी से हुई थी। लोगों के अनुसार, संध्या का ससुराल में अक्सर विवाद होता रहता था। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें