फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा कट : हादसे और जाम का बन रहा कारण

Sat, 17 Jan 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर वन निगम कार्यालय के समीप कट पर गाड़ी मोड़ते समय हादसे का भय बना रहता है। वहीं मुख्य चौराहे पर बैरिकेडिंग और अतिक्रमण ने लोगों की मुश्किल बढ़ा रखी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वहां वाहन चालक हादसे के भय से वाहन मोड़ने से कतराते रहे। कई चालक तो आगे जाकर लंगड़ी चौराहे से वाहन मोड़कर पुन: गौरी बाजार आते हैं।
बस हादसे के बाद भी वहां स्थिति पहले जैसी ही है। किसी भी प्रकार की कोई नई व्यवस्था नहीं बनाई गई। गौरी बाजार के दोनों तरफ के कट पर वाहन मोड़ते समय जाम लग जाता है।
पहले गौरी बाजार के रामपुर चौराहे पर अक्सर जाम लगा रहता था। जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित होता रहता था। प्रशासन ने ठेले खोमचे वालों को हटाकर मुख्य चौराहे पर बैरिकेडिंग कर दिया। जाम की समस्या से कुछ हद तक तो राहत मिली, लेकिन वन निगम कार्यालय तक आने जाने की वजह से नई दिक्कतें शुरू हो गईं।
विज्ञापन

सर्वाधिक दिक्कत गोरखपुर से रुद्रपुर व हाटा की तरफ से रुद्रपुर एवं कस्बा में जाने वाले लोगों के लिए उत्पन्न हो गई है।पहले वे सीधे मुड़ जाते था। वहीं अब उन्हें दोनों तरफ से लगभग डेढ़ किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। साथ ही वननिगम कार्यालय स्थित मोड़ पर किसी भी प्रकार का कोई प्रतीक चिह्न भी नहीं है। कट के पास कोई ब्रेकर न होने के कारण पीछे और दूसरी साइड से आ रहे तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
बृहस्पतिवार को गोरखपुर से गौरी बाजार होते हुए रुद्रपुर जाने वाली बस जब कट के समीप पहुंची तो पीछे से क्रेन ने टक्कर मारा, जिससे मोड़ पर मुड़ रही बस पलट गई। बस में लगभग 30 लोग सवार थे, जिसमें से 25 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें