फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सपा नेता पर जानलेवा हमला, पहले कार से मारी ठोकर- फिर कुचलने का किया प्रयास

Thu, 14 Mar 2024 04:41 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी सपा जिला सचिव मुन्ना यादव बृहस्पतिवार की सुबह जिला मुख्यालय जा रहे थे। अभी वह देवरिया कसया मार्ग के पुरुषोत्तमपुर चौराहे से 100 कदम आगे पहुंचे थे कि पीछे से ओवरटेक कर एक कार चालक ने बगल से ठोकर मार दिया। ठोकर लगते ही मुन्ना यादव सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
कार की ठोकर से नीचे गिरे सपा नेता को संभालते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के जिला सचिव पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। बाइक से जाते समय अज्ञात कार सवार ने ठोकर मार कर नीचे गिरा दिया। फिर गाड़ी घूमाकर कुचलने का भी प्रयास किया। राहगीरों के शोर मचाने पर दोबारा बाइक में ठोकर मार कर फरार हो गए। आसपास के लोगों के फायरिंग की बात कहने से सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल जिला सचिव को लेकर सदर अस्पताल चली गई।

विज्ञापन


रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी सपा जिला सचिव मुन्ना यादव बृहस्पतिवार की सुबह जिला मुख्यालय जा रहे थे। अभी वह देवरिया कसया मार्ग के पुरुषोत्तमपुर चौराहे से 100 कदम आगे पहुंचे थे कि पीछे से ओवरटेक कर एक कार चालक ने बगल से ठोकर मार दिया। ठोकर लगते ही मुन्ना यादव सड़क पर गिर पड़े।

ठोकर मारने वाले 20 कदम आगे जाकर दोबारा कार को मोड़ लिए। आसपास के लोगों का कहना था कि कार चालक ने दोबारा मुन्ना यादव पर वाहन चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर चालक फिर से बाइक में ठोकर मार कर कसया की ओर भाग निकला।
विज्ञापन


राहगीरों का कहना था कि घटनास्थल पर फायरिंग की आवाज भी सुनी गई। फायरिंग की बात सुनते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई। घटना के लगभग 15 मिनट बाद दरोगा अश्वनी सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने अपनी जीप से लादकर मुन्ना यादव को सदर अस्पताल भर्ती कराया है। सीओ संजय रेड्डी ने बताया  घटना की जानकारी है। फायरिंग की बात गलत है। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें