देवरिया। मध्यप्रदेश में ट्रेन से गिर कर मृत तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर धौताल के युवक का शव सोमवार दोपहर बाद घर पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। दरवाजे पर काफी भीड़ जुट गई। चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की मां शकीला खातून, पिता फूलहसन के साथ छोटे भाइयों व बहन शव को पकड़ कर विलाप कर रहे थे। सिसकियों के बीच वे यह कह रहे थे कि अब हम लोगों को कौन देखेगा। शाम चार बजे नमाज-ए-जनाजा के बाद गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। संवाद