फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में मारपीट, छह घायल

Tue, 25 Jul 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के मलवाबर गांव में रविवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पट्टीदारों में मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों का शांति भंग में चालान किया है। थाना क्षेत्र के मलवाबर गांव में राजेंद्र साहनी व लालबहादुर साहनी के घर से पुरानी रंजिश व मेड़ काटने के को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से छह लोगों को चोट आई। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा पर कराया गया। इसमें एक पक्ष से राजेंद्र, रानी, रबड़ी, शेषनाथ घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल रीना साहनी पुत्री राजेंद्र साहनी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वही दूसरे पक्ष से लालबहादुर, अनिल को चोट लगी हैं। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों का चालान शांति भंग में किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें