फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, सिर पर कई जगह चोट के निशान

Wed, 26 Apr 2023 04:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बघौचघाट।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
देवरिया जिले में रामपुर महुआरी गांव के पास बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की जानकारी फैलते ही आसपास सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


मृतक का सिर फट गया था। उसके शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे। पुलिस के मुताबिक बहुत बेरहमी से उसे मारकर फेंक दिया गया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है।

थाना क्षेत्र के कोटवा मिश्र गांव के रहने वाले नारायण मिश्र (43) मांगकर जीवन-यापन करते थे। बुधवार की सुबह उनका शव रामपुर महुआवरी गांव के दक्षिण नगीना के खेत के पास मिला। सिर फटा था। शरीर पर बेल्ट आदि से मारने के चोट के निशान थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था युवक, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत 

मृतक के परिवार में पत्नी और एक लड़का है। पन्नी पुनीता कुशीनगर जिले में रहती है और लड़का राजन बाहर। पुनीता ने पुलिस को तहरीर देकर पति की हत्या की आशंका जताई है। उसका कहना है कि उसे गांव के लोगों से सूचना मिली कि उसके पति का शव कोटवा मिश्र गांव के बाहर मिला है।
विज्ञापन


उसने बताया कि जिस तरह से पति के शरीर पर चोट के निशान हैं, उससे लग रहा है कि किसी ने मारने के बाद शव फेंक दिया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि शव मिला है। चोट के कई निशान हैं। हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। हर बिन्दु की पड़ताल की जाएगी। जांच की जा रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें