फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी के बुलाने पर ससुराल गए युवक का कत्ल, बेरहमी से मारने के बाद नदी में फेंकी लाश

Thu, 24 Aug 2023 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

देवरिया के अधरंगी गांव के पास मझने नदी में युवक की लाश मिली है। सुरालियों से विवाद के बाद युवक गायब चल रहा था। घर वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। 21 अगस्त की शाम को पत्नी को विदा कराने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
देवरिया में युवक की लाश मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया से दो दिन से गायब चल रहे युवक का शव गुरुवार को अधरंगी गांव के पास मझने नदी में मिला। युवक के सिर और आंख पर गंभीर चोट के निशान थे। युवक 21 अगस्त को ससुरालियों से हुए विवाद के बाद से ही गायब चल रहा था। 
विज्ञापन


घर वाले ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर नदी शव में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। मृतक के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

श्रीनगर कोल्हुआ गांव के अखिलेश प्रसाद (25) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। करीब दो साल पहले उसकी शादी इलाके के बड़हरा गांव निवासी राम अशीष की बेटी रेखा से हुई। घरवालों के अनुसार पत्नी के मायके में रहने को लेकर छह माह से विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन


21 अगस्त की शाम को अखिलेश के ससुराल वालों ने विवाद किया। 22 को मृतक की पत्नी ने फोन कर बुलाया। जिसके बाद से ही युवक का पता नहीं चल रहा था। रात में युवक के वापस नहीं लौटने पर 23 अगस्त की सुबह घर वालों ने कोतवाली में तहरीर दी। 

परिजनों ने कहा कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर घर भेज दिया। बृहस्पतिवार की सुबह अधरंगी गांव के लोगों ने टीकर मंदिर के पीछे मझने नदी में शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। 
 
विज्ञापन

इसके बाद शव की पहचान अखिलेश के रूप में हुई। युवक का चेहरा खराब हो गया था। उसके सिर व आंख पर चोट के निशान मिले। सीओ जिलाजीत ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें