फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी रेलवे स्टेशन परिसर के जंगल में मंगलवार सुबह पेड़ की डाल में लगे फंदे से लटका एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पॉकेट से मिले आधार कार्ड और मोबाइल से शव की शिनाख्त की। युवक बिहार के अररिया जिले का रहने वाला था। वह यूपी के सहारनपुर में एक कम्पनी में नौकरी करता था। रविवार की शाम सहारनपुर से उसकी परिजनों से मोबाइल पर बात हुई। उसके बाद से वह लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए इसकी जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन


भटनी रेलवे स्टेशन के बुकिंग आफिस से सौ मीटर पश्चिम जंगल में मंगलवार सुबह शौच करने गए लोगों ने पेड़ की डाल में फंदे से झूलता एक शव देखा। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर में आरपीएफ और जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। मामला लोकल थाने का होने के चलते स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार तलाशी ली तो मृतक के पॉकेट से मोबाइल, चार्जर और आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसके परिजनों की इसकी जानकारी दी। युवक की पहचान तसोवर आलम (18) पुत्र फिरोज आलम निवासी वार्ड नं. चार अमीन टोला जिला अररिया बिहार के रूप में हुआ। मृतक के चाचा मेहताब आलम ने बताया कि तसोवर सहारनपुर स्थित एक कम्पनी में छह महीने से काम करता था। रविवार शाम उससे बात हुई, लेकिन रात में उसका मोबाइल बंद बताने लगा। सहयोगी कर्मियों से बात की गई तो उन्होंने जानकारी नही होने की बात बताई। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। परिजनों ने भटनी पुलिस से हत्या की आशंका जताते हुए जांच करने की बात कही है। एसओ डॉ महेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास जंगल में एक युवक का शव मिला है। घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है। जल्द ही केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें