फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टहल कर लौट रहे व्यक्ति की ट्रक की ठोकर से मौत

Wed, 02 Aug 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रोहित की फाइल फोटो
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया-कसया मार्ग के सिरसिया नंबर एक चौराहे पर मंगलवार की सुबह टहल कर घर जा रहे एक युवक को ट्रक ने ठोकर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने ट्रक और चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उधर मौत की सूचना मिलने पर परिजन चीखने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिरसिया नंबर एक गांव निवासी रोहित मद्धेशिया (43) ठेले पर मिठाई बेचते थे। मंगलवार की सुबह टहल कर घर वापस लौट रहे थे। अभी वह देवरिया-कसया मार्ग स्थित गांव के चौराहे पर पहुंचे थे कि देवरिया की ओर से आ रहे एक ट्रक ने ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह होने के चलते चौराहे पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी। ग्रामीणों ने वाहन को दौड़कर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक और चालक को थाने लाई।


परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे रोहित

सिरसिया नंबर एक गांव निवासी रोहित मद्धेशिया के पांच बच्चे हैं। ठेले पर मिठाई की दुकान लगा कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पत्नी कलावती, बेटा विशाल, पुत्री पुष्पा, गीता और खुशी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों का रोना देख सांत्वना दे रहे ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें