फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर से लापता किशोरी का दो दिन बाद तालाब में मिला शव

Sun, 14 Jan 2024 02:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से महज सौ मीटर दूरी पर शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन



देवरिया। दो दिन से गायब एक किशोरी का शव गांव के तालाब में मिला। घर से महज सौ मीटर दूर तालाब से शव बरामद होने पर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी राजेश गिरि की 16 वर्षीय पुत्री अंजलि गिरि 11 जनवरी को घर से गायब हो गई। बताया जा रहा है कि साफ-सफाई के बाद वह घर का कूड़ा फेंकने तालाब की ओर गई थी। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं आई, तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को किशोरी के गायब होने की तहरीर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार की शाम परिजन तालाब की ओर गए थे। आशंका होने पर परिजनों ने तालाब में जाल डलवा कर तलाश शुरू की तो अंजलि का शव तालाब में मिला। शव देखते ही परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी का शव पोखरी से बरामद हुआ। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें