फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हालत में किशोरी का शव पोखरी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में किशोरी का शव पोखरी में मिला
विज्ञापन

दो दिन से लापता थी किशोरी
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव की पोखरी में संदिग्ध हालत में किशोरी का शव मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे। किशोरी दो दिन से लापता थी। परिजनों ने किशोरी के गायब होने की सूचना सुरौली पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया।
कोइलगढ़हा गांव के रहने वाले विनोद चौहान मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। परिजनों के अनुसार उनकी बेटी प्रीती 15 वर्ष दो दिन से संदिग्ध हालत में गायब चल रही थी। पीड़ित ने बताया कि उसने बेटी के गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। परिवार वाले गांव के एक युवक पर लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगा रहे थे। रविवार की सुबह किशोरी का शव उसके घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर एक पोखरी में उतराता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम कराने को भेज दिया। घटना पर परिजन कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि पोखरे से मिले शव को पोस्टमार्टम कराने को भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस हर पहलु पर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें