खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार स्टेशन पर आठवीं का छात्र मनबढ़ो की पिटाई के बाद मां के गोद में,
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नूनखार रेलवे स्टेशन पर 8वीं कक्षा के एक छात्र की मनबढ़ों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, छात्र दहशत में है। वह खड़ा होकर चल नहीं पा रहा है। नजदीक के अस्पताल में उसका उपचार कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। हालांकि अन्य पुलिस भाग निकले।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के महुई पांडेय गांव निवासी हरिवंश चौहान की ससुराल क्षेत्र के पिपरा शुक्ल गांव में है। पत्नी सुनीता चौहान बेटे रंजीत चौहान (11) के साथ शनिवार को मायके गई थी। रविवार दोपहर को सुनीता देवी भाई धर्मेंद्र चौहान के साथ बाइक से ससुराल महुई पांडेय के लिए चली। इसी बीच छात्र रंजीत चौहान बाइक पर जगह नहीं होने से पैदल चला। मामा बोले धीरे-धीरे आओ तब तक तुम्हारी मां को छोड़कर आ रहे हैं। रंजीत को थकान होने पर वह नूनखार स्टेशन के पास बैठकर आराम करने लगा। इसी बीच नशे में धुत कुछ मनबढ़ों ने रंजीत को पकड़ लिया और नशा कराने लगे। उसने विरोध किया तो उसके दोनों हाथ पकड़कर बेरहमी से पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया। हालांकि अन्य भाग निकले। छात्र को मनबढ़ों ने इस कदर पीटा है कि वह चल-फिर नहीं पा रहा है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि छात्र को मारने-पीटने की बात सामने आई है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।