फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फंदे से लटका मिला युवती का शव, 'धोखे' ने ले ली जान- जानिए किस पर टिकी हैं अब पुलिस की निगाहें

Tue, 12 Nov 2024 12:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

रविवार की रात अपने मां के साथ भोजन के उपरांत कमरे में सोने चली गई। सोमवार सुबह मां उठी तो देखी कि बेटी शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस युवती का मोबाइल ढूंढ रही है। साथ ही युवती से हमेशा फोन पर बात करने वाले युवक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
फांसी। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी से धोखा मिलने से आहत युवती का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। युवती पिता के मौत के बाद मां के साथ घर रहती थी।
विज्ञापन


भाई पत्नी के साथ गुजरात में रहता है। पुलिस घटना के बाद युवती का मोबाइल ढूंढ रही है। साथ ही युवती से हमेशा फोन पर बात करने वाले युवक की पहचान की जा रही है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती हाइस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद घर रहकर मां के कार्यों में सहयोग करती थी।

रविवार की रात अपने मां के साथ भोजन के उपरांत कमरे में सोने चली गई। सोमवार सुबह मां उठी तो देखी कि बेटी शव फंदे से लटका मिला। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची एसओ कंचन राय ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। जांच में करीब दो वर्षों से युवती का बिहार प्रांत के रहने वाले एक युवक से हमेशा बात करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


चर्चा है कि युवक के धोखा देने से आहत युवती ने फांसी पर झूल कर जान दे दी। बता दें कि युवती के पिता का स्वर्गवास दस वर्ष पहले ही हो गया था। बड़ी बहन की शादी हो गई है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ल ने बताया कि फंदे से लटके युवती का शव मिला है। जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। युवती का मोबाइल मिलने के बाद मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें