फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी में रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला अधेड़ का शव

Mon, 29 May 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर के नुरीगंज बाजार वार्ड में रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में सोमवार सुबह एक अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त में जुट गई। पुलिस सोशल साइट्स पर मृतक का फोटो शेयर कर उसकी पहचान करने के प्रयास में लगी है। भटनी नगर के नुरीगंज वार्ड में ट्रैक किनारे झाड़ियों में एक अधेड़ का शव चरवाहों ने देखा। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना जीआरपी को दे दी। जीआरपी मौके पर पहुंची और सीमा का हवाला देकर लोकल पुलिस को इसकी जानकारी दी। स्थानीय थाने के एसओ वीरेंद्र कुशवाहा मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से पहचान कराई गई, लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पाई। जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले, लेकिन नाक से खून निकल रहा था। पुलिस सोशल साइट्स के माध्यम से शव की शिनाख्त कर रही है। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि नुरीगंज वार्ड में रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें