फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में उतराया मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरे में उतराया मिला किसान का शव
विज्ञापन

भलुअनी। रविवार की शाम भलुअनी थाना क्षेत्र के चंद्रबरडीहा गांव स्थित पोखरे में संदिग्ध परिस्थिति में शव उतराया मिला। जबकि कुछ दूरी पर सड़क पर एक बाइक खड़ी थी। शव की पहचान करायल शुक्ल् गांव निवासी जितेंद्र के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि जितेंद्र दोपहर करीब साढ़े बारह बजे किसी काम से घर से निकला था। शाम को जिसका शव मिलने की सूचना मिली। जानकारी होने पर पत्नी अनुराधा दहाड़ें मारने लगी। जबकि तीन पुत्रियां अनन्या (07), श्रृष्टि (05) और ढ़ाई साल की आराध्या पिता की मौत से अनभिज्ञ थीं। जितेंद्र की मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। कुछ लोग उसके गले पर निशान होना बता रहे थे।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें