फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल के लिए निकले युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल के लिए निकले युवक का मिला शव
विज्ञापन

देवरिया। दो दिन पहले घर से ससुराल को निकले युवक का शव महुआडीह थाना क्षेत्र के हाटा-हेतिमपुर मार्ग पर मिला। शुक्रवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली के बढ़या बुजुर्ग गांव निवासी बांके (30) बुधवार को महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर कुंवर टोला ससुराल के लिए निकले थे। उनका शव सड़क के किनारे पड़ा देख गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास कोई कागजात न मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। जबकि दूसरी तरफ परिजन युवक की तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार को घर के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो उसकी पहचान बांके के रूप में की। यह खबर जब युवक के घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी उर्मिला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें