फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी के नाले में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नदी के नाले में उतराया मिला शव
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के परसियां देवार स्थित सरयू नदी के नाले में युवक का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को निकलवाया। काफी प्रयास के बाद शव का पहचान नहीं हो सकी। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे।
विज्ञापन

बुधवार को परसियां देवार स्थित जिन्न बाबा के मजार के निकट सरयू नदी से सटकर बहने वाले नाले में शव मिलने की जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर सीओ देव आनंद और इंस्पेक्टर टीजे सिंह दलबल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव के अत्यधिक फूल जाने से शिनाख्त नहीं हो पाई। जो करीब 28-30 साल का युवक बताया जा रहा है। उसके कमर के नीचे और पीठ पर चोट के निशान थे। जबकि उसने लोअर पहना हुआ है। मौके पर एसआई सुमित राय, वीरेंद्र मौर्य, ऋषिमुनि, मुन्ना खरवार, अक्षय निषाद, मिथिलेश कुमार, अजय यादव आदि मौजूद रहे। इस संबंध में सीओ देवआनंद ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें