फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में साड़ी के फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में साड़ी के फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव
विज्ञापन

भलुअनी। क्षेत्र के लंगड़ा बाजार गांव में कमरे में मजदूर अमरनाथ (23) पुत्र मुक्खन प्रसाद का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। अमरनाथ ने कुछ दिन पूर्व किस्त पर बाइक खरीदी थी। किस्त के भुगतान में अवरोध आने पर घर में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

लंगड़ा बाजार निवासी अमरनाथ मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में उसका शव लटका मिला। शव देख पत्नी रंजीता देवी दहाड़े मारने लगीं। आसपास के लोग भी जमा हो गए। लोगों का कहना है कि बुधवार को अमरनाथ घर में भोजन के दौरान कुछ पैसे की मांग कर रहा था। उसके लिएविवाद हुआ था। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमरनाथ की जून 2019 में रंजीता से शादी हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद ही अमरनाथ की मौत से रंजीता सदमे में हैं। वह बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें