फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नहर में उतराता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 02 Feb 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम रैश्री के समीप नहर में एक युवक का उतराता हुआ शव ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही शव की शिनाख्त कराने में जुट गई है। शव की स्थिति देख अनुमान लगाया जा रहा है कि वह दो-तीन दिन पहले का है। मृतक व्यक्ति नीला लोअर, शर्ट और एक जैकेट पहने हुए है। मृतक की उम्र 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह में ग्रामीणों ने नहर में शव उतराता देखा तो आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें