फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पोस्टमार्टम के बाद घर आया शव, नम हुईं आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। कर्नाटक के जेएसडब्ल्यू इनर्जी कंपनी में बॉयलर फटने से थाना क्षेत्र के दूबे टोला निवासी मुकेश यादव झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। मुंबई में इलाज के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार की सुबह शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चे दहाड़ मारकर के रोने लगे। इसे देख वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गई। दुर्घटना में घायल दो अन्य की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

दोपहर बाद परिजनों ने पचफेड़ा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तरकुलवा निवासी मुकेश यादव (35) पुत्र महातम जेएसडब्ल्यू इनर्जी कंपनी कर्नाटक में रिगर के पद पर तैनात था। 1 फरवरी को कंपनी में लगा बॉयलर फटने से मुकेश सहित क्षेत्र के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में मुकेश के अलावा भरौटा गांव निवासी निखिल व महावल मठिया के प्रेमचन्द्र शामिल थे। तीनों का इलाज मुंबई के गणेश हॉस्पिटल में कंपनी करा रही थी। 10 फरवरी को प्रेमचंद और निखिल की मौत हो गई थी। 2 दिन पहले इलाज के दौरान मुकेश की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें