गांव लाया गया सेना के सूबेदार का शव, मचा कोहराम
मईल। सेना में सूबेदार पद पर जम्मू कश्मीर में तैनात श्रीकांत प्रसाद का शव रविवार की शाम गांव लाया गया। शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मईल थाना क्षेत्र के कहांव गांव निवासी श्रीकांत प्रसाद (56) की जम्मू कश्मीर के अकरूर सेक्टर में सेना के सूबेदार पर पद पर तैनाती थी। शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। रविवार को उनका शव हवाई जहाज से गोरखपुर आया। वहां से सड़क मार्ग से शाम को कहांव गांव पहुंचा।देर रात को उनका अंतिम संस्कार भागलपुर सरयू तट पर किया गया। उनके दो लड़के और 3 लड़कियां हैं। उनकी पत्नी कमलावती का रोते-रोते बुरा हाल है।