फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ताइक्वांडो में बेटियों ने जीता स्वर्ण व रजत पदक

Tue, 09 Dec 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बरेली में छह व सात दिसंबर को आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में देवरिया की बेटियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। पर्यावरण एवं वन मंत्री अरुण सक्सेना ने बेटियों को पुरस्कार प्रदान किया। देवरिया आने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग में दिव्यांशी सिंह ने लखनऊ और बरेली की खिलाड़ियों को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग में अर्चना जोशी ने बस्ती और सीतापुर की खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं सिद्धि विश्वकर्मा ने अमेठी और अलीगढ़ के खिलाड़ियों को मात देकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इसके अलावा नंदिनी प्रजापति ने वाराणसी की खिलाड़ी को हराकर रजत पदक हासिल किया। देवरिया पहुंचने पर खेल जगत देवरिया के अध्यक्ष प्रेमनाथ कुशवाहा ने सभी का मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इन खिलाड़ियों को जिला महासचिव रामकेश सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें