फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बहू ने सास को फिर पीटा, गेहूं भी छीना

Tue, 14 Oct 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के मकुनही गांव में दो दिन पहले सास-ससुर की पिटाई करने के बाद बहू ने सुलह-समझौता कर लिया। सोमवार को फिर से सास की पिटाई कर गेहूं छीन लिया। पीड़िता ने थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मकुनही गांव निवासी दीपचंद यादव ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बहू पर मारने-पीटने और घर के सामान पर कब्जा जमाने का आरोप लगाया था। जांच में मामला सही पाए जाने पर जब पुलिस सख्त हुई तो बहू ने थाने में सुलह-समझौता कर लिया। आरोप है कि सोमवार को सास लीला देवी टिन की डेहरी से गेहूं निकाल रही थीं तो बहू ने पिटाई कर गेहूं छीन लिया। ससुर दीपचंद यादव फिर थाने मेेंं तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें