फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीजे पर चल रहा था डांस, तब तक हो गई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव में काली मां स्थान के पास बरात का परछावन होने के दौरान डीजे पर डांस चल रहा था। इसमें मारपीट हो गई। आरोप है कि किसी रंजिश में युवक पर हमला किया गया। हालांकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि डांस के दौरान युवक भी ठुमका लगाने लगा। मना करने पर विवाद हो गया। मौके पर 112 पुलिस भी पहुंची थी। हालांकि सब इधर-उधर भाग निकले।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव निवासी मनोज यादव बृहस्पतिवार की शाम को मौसी की बेटी की बरात आनी थी। किसी कार्य वश वह महुई श्रीकांत चौराहे पर गए थे और लौट रहे थे। तब तक काली मां स्थान पर गांव से जा रही दूसरी बरात का परछावन चल रहा था। जहां डीजे पर डांस हो रहा था। मनोज खड़ा होकर देखने लगे। आरोप है कि तभी बराती जा रहे चार-पांच युवक उन्हें रंजिश वश मारने-पीटने लगे। जिससे मनोज के सिर में गंभीर चोट लग गई है। थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें