फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट लिख युवती ने पुल से लगाई छलांग, शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुसाइड नोट लिख युवती ने पुल से लगाई छलांग, शव बरामद
विज्ञापन

भागलपुर। एक युवती ने बृहस्पतिवार को भागलपुर पुल से नदी में कूद गई। राहगीरों ने युवती को छलांग लगाते देख इसकी सूचना भागलपुर पुलिस चौकी पर दी। पुलिस ने सूचना उभांव पुलिस को दी। बलिया की उभांव पुलिस ने घटना स्थल से बैग में रखे सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और कुछ रुपये बरामद किया है। गोताखोरों की मदद से उसका शव तुर्तीपार गांव के सामने से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती घर से यह बता कर निकली कि वह एमए की मार्कशीट लेने बहादुर यादव डिग्री कालेज भटनी जा रही है। युवती भागलपुर पुल पर पहुंच गई। पुल के फुटपाथ पर बैग चप्पल रख कर सरयू नदी में छलांग लगा दी। पुलिस की सूचना पर परिजन भी कुछ देर बाद घटना स्थल पर पहुंच गए। युवती के पिता ने बताया कि युवती की शादी तय थी। पांच जून को तिलक और आठ जून को शादी थी। शादी से वह खुश थी। परिवार में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं थी। मार्कशीट लेने भटनी गई थी। उभांव पुलिस परिजनों को साथ लेकर नदी में खोजबीन शुरू कर दी। उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने नदी में छलांग लगा दी है। मछुआरों की सहायता से उसका शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें