फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से नाराज छात्रा ने नदी में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मां की डांट से नाराज छात्रा ने नदी में लगाई छलांग
विज्ञापन

भागलपुर(देवरिया)। मां की डांट से नाराज 12वीं की छात्रा ने भागलपुर पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस पुल से साइकिल, चप्पल और स्कूल बैग बरामद कर लिया है। किशोरी के परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र की पुत्र किशोरी एक कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। सोमवार की शाम छोटे भाई से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। इसको लेकर मां ने थप्पड़ जड़ दिया। यह बात किशोरी को नागवार लगी। बुधवार को मां ने भोजन दिया तो खाने से इनकार कर कालेज जाने की बात कह साइकिल से निकली। कालेज नहीं जाकर वह भागलपुर पुल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसने बैग, साइकिल व चप्पल छोड़ नदी में छलांग लगा दी। मौजूद लोगों ने शोर मचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मयफोर्स पहुंचे एसओ शैलेंद्र कुमार ने मौके से साइकिल चप्पल और स्कूल बैग बरामद कर लिया। घंटों प्रयास के बाद भी छात्रा का पता नहीं चल सका है। नदी में कूूदने की जानकारी पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। वह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। एसओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी का पता नहीं चल सका है। अभी तलाश कराई जा रही है। मौके से साइकिल, चप्पल व स्कूल बैग बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें