डॉल्फिन ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल
मदनपुर। कस्बे के मैदान में आजाद क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला डाल्फिन मदनपुर और छपौली के बीच खेला गया। डाल्फिन ने छपौली को 19 रनों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि सपा नेता प्रदीप यादव ने विजेता-उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
डाल्फिन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित ओवर में डाल्फिन ने 119 रन बनाया। शमीम 40 और फराज खान ने 35 रनों का योगदान दिया। छपौली के गेंदबाज गौरव, सचिन, धीरज ने 2-2 विकेट हासिल किया। जवाबी पारी में छपौली की टीम 10 ओवर में 100 रन पर आउट हो गई। मैन आफ द मैच शमीम और सीरीज आफताब को घोषित किया गया। कमेंटेटर अबू तालिद, शफीक नवाज, अम्पायर शाहिद खां और इसरार रहे। इस दौरान बेलाल खान, मोहम्मद अरमान आदि मौजूद रहे।