फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बीघे के नुकसान का 150 रुपये का चेक मिला

Thu, 16 Jun 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
दो बीघे के नुकसान का 150 रुपये का चेक मिला
विज्ञापन
आग से बर्बाद फसलों के मुआवजे के नाम पर मंडी समिति किसानों के जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। मंडी समिति की ओर से मनमाने दर पर राहत चेक भेजा जा रहा है। सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट के बाद रुद्रपुर के किसानों को सौ रुपये, पचास रुपये का राहत चेक प्राप्त कराया जा रहा है। इसे लेकर किसानों में गुस्सा है। बृहस्पतिवार को दोआबा क्षेत्र के किसान आग से बर्बाद फसलों के मुआवजा वितरण में अनियमितता की एसडीएम से शिकायत की।
विज्ञापन


देवरिया जिले में आग से सबसे अधिक नुकसान रुद्रपुर के किसानों का हुआ है। यहां करीब 1500 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग की भीषण त्रासदी के बाद उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त ने विशेष शासनादेश जारी कर एक एकड़ की फसल जलने पर 13,500 रुपये राहत चेक देने का आदेश जारी किया। राहत धनराशि जिले के मंडी समिति में भेजी गई। क्षेत्र में क्षति का जायजा तहसील के कर्मचारियों की ओर से किया गया। रुद्रपुर तहसील में आग से करीब सात सौ एकड़ फसल क्षति की रिपोर्ट मंडी समिति को भेजी गई। राहत का इंतजार कर रहे किसान मामूली राशि का राहत चेक देख कर परेशान है।

बहोरा दलपतपुर के किसान विनोद कुमार मिश्र को करीब ढाई बीघा खेत जलने पर डेढ़ सौ रुपये का चेक, दीनानाथ, बलवंत सिंह, विश्वनाथ सिंह की दो बीघा फसल जलने से 165 रुपये का चेक, लाल बहादुर सिंह का एकड़ फसल जलने पर 650 रुपये का चेक प्राप्त कराया गया। किसानों ने कहा कि राहत चेक जारी करने में निर्धारित मानक को नजर अंदाज कर दिया गया है। सौ रुपये का चेक लेकर किसान परेशान है। उन्होंने मंडी समिति का राहत चेक वापस करने को कहा। किसानों ने नियमानुसार राहत राशि नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें