फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Sat, 25 Mar 2017 11:47 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिलेंडर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घर के अंदर मौजूद महिलाएं बाल-बाल बच गई। लोग घर से बाहर सड़क पर आ गए। पुलिस और लोगों की सक्रियता के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने की वजह सिलेंडर से गैस का रिसाव होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के टीचर्स कॉलानी निवासी अवध नारायण तिवारी का मकान है। शनिवार को करीब 11 बजे घर की महिला चाय बनाने के लिए किचेन में गई। लाइटर जलाते ही गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया। इससे घर में मौजूद महिलाएं घबरा गईं और शोर करने लगीं। सिलेंडर में आग लगने की सूचना पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग बालू की मदद से आग बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके चलते मोहल्ले में करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी रही। अवध नारायण के घर की महिलाओं ने बताया कि सिलेंडर समाप्त हो गया था। एक घंटे पहले एजेंसी का वर्कर लाकर दिया। पहले से सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था। इसके चलते आग लग गई। प्रभारी कोतवाल शशिकांत पांडेय ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस गई थी। बालू की मदद से आग पर काबू पाया गया।

झोपड़ी और गेहूं की फसल जली
भाटपाररानी। ग्राम टीकमपार में शनिवार को दोपहर विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसके चलते रामाजी की झोपड़ी व इसके बगल में स्थित सुवास की गेहूं की खड़ी फसल जल गई। गांव वालों ने आसपास के पंपिंग सेटों को चालू कर आग बुझाई।  रामाजी की झोपड़ी में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें