फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर ब्लास्ट, पति पत्नी बुरी तरह झुलसे

Thu, 16 Mar 2017 10:57 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
आग - फोटो : self
विज्ञापन
भाटपाररानी/बरहज। बनकटा थाने के ग्राम अहिरौली बघेल में गुरुवार दोपहर खाना बनाते समय  गैस रिसाव के चलते सिलिंडर में आग लग गई। इससे सिलिंडर ब्लास्ट कर गया और कमरे में आग लग गई। आग बुझाने पहुंचे पति भी झुलस गए। गांववाले पति-पत्नी को भाटपाररानी पीएचसी पर लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। अहिरौली बघेल निवासी संतोष सिंह की पत्नी सीमा सिंह खाना बनाने के लिये किचन में गईं। सिलिंडर में गैस रिसाव के चलते आग लग गई और सिलिंडर जलने लगा।
विज्ञापन


चिल्लाने की आवाज सुनकर पति भी पहुंचे और वह भी आग की चपेट में आ गए। इसी बीच सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। आसपास के लोग पहुंचकर आग बुझाए और दोनों को भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मरणासन्न अवस्था में सदर अस्पताल भेज दिया। चिकित्सक डॉ केके गुप्ता ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है। दूसरी ओर बरहज के नया नगर के रहने वाले पन्नालाल गोंड के घर बृहस्पतिवार की रात आठ बजे बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान दीपक गिरने से झोपड़ी में आग लग गई।

थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से बगल के पवन, संजय, शंभू और गुलाब यादव का भी घर जल गया। लोगों ने फायर सर्विस को सूचना दी। फायर सर्विस की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने आग को काबू कर लिया था। पांचों झोपड़ी में रखा सबकुछ राख हो गया है। आग से लाखों के नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें