फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच कहासुनी

Wed, 06 May 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर गैस एजेंसी पर मंगलवार की सुबह करीब चार बजे लाइन में खड़े उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। बुधवार को किसी भी एजेंसी पर सिलिंडर का वितरण नहीं हुआ। देर शाम बारिश में भीगते हुए लोग बिना सिलिंडर मिले लाैट गए हेतिमपुर गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण की आस में मंगलवार की सुबह चार बजे के करीब उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर कतार में खड़े हो गए। देर शाम तक गैस सिलिंडर का वाहन नहीं आया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने एजेंसी मालिक से इस संबंध में जानकारी लेनी चाही। आरोप है कि इस पर एजेंसी मालिक नाराज हो गए। इस दौरान कहासुनी हो गई। एजेंसी मालिक और ग्राहकों के बीच गाली - गलौज के साथ ही हाथापाई की नौबत आ गई। बीच9बचाव में कर्मचारियों से भी कहासुनी हुई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद बुधवार को भी उपभोक्ता लाइन लगाए रहे, मगर सिलिंडर का वितरण नहीं हुआ। देर शाम को बारिश आने के बाद भीगते हुए निराश होकर उपभोक्ता घर को लौटे।
उधर, भटनी दादन, पिपरा मदन गोपाल गैस एजेंसियों पर भी सिलिंडर वितरण नहीं हुआ। महुआडीह केप्रभारी एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि विवाद होने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें