बोलेरो की चपेट से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
फुलवरिया । भाटपाररानी थाना क्षेत्र के सलेमपुर- मैरवा मार्ग पर ग्राम बहियारी बघेल के पास सोमवार की सुबह सामने से तेज गति से आ रहे बोलेरो की चपेट से साइकिल सवार 55 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम बांसी थाना भाटपाररानी निवासी मैंटू लाल श्रीवास्तव नित्य की भांति सुबह बच्चों का दूध लेने पास के भठवा पांडेय गांव से साइकिल से अपने गांव आ रहे थे। सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर बहियारी बघेल के पास सामने से तेज गति से आ रही एक अज्ञात बोलेरो की चपेट में आकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए और सड़क पर छटपटाने लगे। उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी। परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी कमला देवी सहित पूरे परिवार का रोते-रोते बुरा हाल था । मृतक मंटू लाल के दो पुत्र विकास कुमार श्रीवास्तव और अभिषेक कुमार श्रीवास्तव हैं, जो बाहर रहकर प्राइवेट काम करते हैं। संवाद