तरकुलवा। रामपुरगढ़ के एक निजी स्कूल में मंगलवार को तृतीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। पहले दिन जूनियर बालक-बालिकाओं की साइकिल रेस का आयोजन किया गया। इसमें 400 मीटर बालक वर्ग में अजीत कुशवाहा व बालिका वर्ग में परी खरवार ने बाजी मारी जबकि 200 मीटर बालक वर्ग में आरव सिंह व बालिकाओं में वैष्णवी सिंह विजेता रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सुनील राव ने हरी झंडी दिखाकर किया। शशिकांत राव, राजीव राव ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। साइकिल रेस प्रतियोगिता के 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अजीत कुशवाहा प्रथम, संगम गुप्ता द्वितीय व शिवम कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इस वर्ग की बालिकाओं में परी खरवार प्रथम, शीतल कनौजिया द्वितीय व जिया राव तृतीय स्थान पर रहीं।
जूनियर वर्ग की 200 मीटर बालक वर्ग की साइकिल रेस में आरो सिंह प्रथम, अभिनंदन कुशवाहा द्वितीय व सूर्यांश राव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में वैष्णवी सिंह प्रथम, अंजलि कुमारी द्वितीय व दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान अवधेश गुप्ता, गोविंद चौहान, दुर्गेश तिवारी, सत्यदेव कुंवर, हरी पटेल, मन्नू राव, कैलाश पति मौजूद रहे। संवाद