फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया-बरहज मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटान शुरू

Sun, 09 Aug 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/सोनूघाट। बहुप्रतीक्षित देवरिया-बरहज मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के लिए पेड़ों की कटान शुरू हो गई है।
विज्ञापन

हालांकि टेंडर का मामला अभी भी लटका हुआ है। पेड़ों की कटान शुरू होने के बाद जल्द ही चौड़ीकरण कार्य भी शुरू होने की उम्मीद जगी है।
करीब दो साल से लंबित देवरिया-सोनूघाट-बरहज मार्ग जिले की सबसे जर्जर सड़कों में एक है। पीडब्लूडी की तरफ से डेढ़ वर्ष पहले 21.75 किमी लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन को 227 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। तब इसमें दो मीटर का डिवाइडर और सड़क के दोनों तरफ नौ- नौ मीटर की सड़क बननी थी।
विज्ञापन

इसके लिए पांच हजार से ऊपर पेड़ कटने थे। इसके बाद 172.38 करोड़ रुपये का दूसरा प्रस्ताव भेजा गया, जिसे स्वीकृति दी गई। इसमें दो मीटर के डिवाइडर के साथ सड़क के दोनों तरफ सात-सात मीटर चौड़ी सड़क बनाने की बात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें