फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए ढैंचा की खेती जरूरी

Sat, 20 Jun 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना की ओर से चलाए जा रहे खेत बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को ढैंचा की फसल खेतों के लिए जरूरी विषय पर युवाओं के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने ढैंचा के उत्पादन और उसे मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया गया।
विज्ञापन


केंद्र के अध्यक्ष डॉ. मांधाता सिंह ने कहा कि ढैंचा की फसल मिट्टी के स्वास्थ्य को सुधारने, उत्पादन लागत कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे खेत की मिट्टी को ताकत मिलती है। इस दौरान अभिषेक गुप्ता, सोनू मद्धेशिया, सलमान मंसूरी, अनूप कुमार, दीपक गुप्ता, आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें