फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन जांच ठप, परेशान रहे मरीज

Wed, 26 Feb 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मशीन में खराबी आ गई है। इसकी वजह से मंगलवार को सीटी स्कैन जांच ठप हो गई है। एक ही जांच करने के बाद मशीन में दिक्कत आई। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जांच कराने पहुंचे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। कुछ लोगों को निजी सेंटरों का सहारा पड़ा, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ा। मशीन को ठीक होने में अभी करीब दो से तीन दिन का समय लग सकता है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने आते हैं। अस्पताल में चौबीस घंटे सीटी स्कैन जांच की निशुल्क सुविधा है। ओपीडी, इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीजों को डॉक्टर जरूरत पड़ने पर सीटी स्कैन जांच कराते हैं। इसमें नस, दर्द, चक्कर आने, दुर्घटना में घायल सहित अन्य मरीज शामिल होते हैं। रोजाना करीब 40 से 50 मरीजों की जांच होती है।
विज्ञापन

मंगलवार को कर्मचारी पहुंचे और मशीन को आन किए तो सब कुछ ठीक था। सुबह करीब 11 बजे चार मरीज जांच के लिए सेंटर पर पहुंचे। रजिस्ट्रेशन के बाद वह बारी आने का इंतजार करने लगे। एक मरीज की जांच हुई। इसके बाद मशीन में गड़बड़ी आ गई, जिससे जांच ठप हो गई। कर्मचारी खराबी को दूर करने में जुट गए। मरीज भी इंतजार कर रहे थे, लेकिन मशीन ठीक नहीं हो सकी। इसके बाद कर्मियों ने इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, सीएमएस सहित अन्य अधिकारियों और कंपनी के इंजीनियर को दी। उधर प्रतीक्षा कर रहे मरीज और तीमारदार निराश होकर लौट गए। कुछ मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा, उन्हें धन खर्च करना पड़ा, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ा।
कुष्ठ रोगियों को तलाश कर कराएं उपचार : देवरिया। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलने वाले कुष्ठ रोगी खोजी अभियान को लेकर सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में प्रभारी चिकित्साधिकारियों व एनएमए, एनएमएस, पीएमडब्लू को प्रशिक्षण दिया गया। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि कुष्ठ रोग के उन्मूलन की दिशा में सभी को मनोयोग से कार्य करने की जरूरत है। जिले में 14 दिन तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें