फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुद्रपुर में खरीदारों की उमड़ी भीड़

Sat, 14 Nov 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर मार्केट में लगी खरीदारों की भीड़
विज्ञापन
रुद्रपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ मनाने के लिए शुक्रवार नगर में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सड़क से लेकर गली तक खरीदारों की आवाजाही से जाम रहा।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से ही खरीदार बाजार पहुंचने लगे। सड़क किनारे पटरियों पर लगी फल, सूप, गन्ने की दुकानों पर भीड़ दिखी। कोतवाली से लेकर जामुनी चौराहे तक पैदल निकलना दूभर हो गया था।
महिलाएं नारियल, चूड़ी, कोसी भराने के लिए कलश, दीया, मौसमी फल, अर्घ्य देने की पोटली से लेकर गन्ने और बाजार में उपलब्ध हर किस्म के फलों की खरीदारी की।
नगर के बस स्टेशन, खजुहा पर वाहनों की आवाजाही को लेकर कई बार ग्राहक और वाहन चालकों में बहस भी हुई। बस स्टेशन पर भीड़ में बड़े वाहन घुस गए।
इससे दुकानदारों को परेशान होना पड़ा। नगर के खजुहा और आदर्श चौराहे पर ही ग्रामीण इलाकों से आए वाहन से लोग पैदल खरीदारी करने गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें