फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेट्रोल पंपों पर उमड़ी लोगों की भीड़, दिनभर रही अफरा-तफरी

विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लगी कतार।
विज्ञापन
देवरिया। जिले भर के पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार सुबह से ही भीड़ लगी रही। पंप से लेकर सड़क तक लोग कतार में लगे रहे। शाम होते होते कई जगह कतार कम हो गई। हालांकि फिर भी लोग तेल के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर में पेट्रोल को लेकर लोग सुबह से ही परेशान रहे। सुबह करीब 10:30 बजे भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के अगल बगल पेट्रोल पंपों पर एक-एक टैंकर पेट्रोल पहुंचा। इसको देखते हुए लोगों की भीड़ पंपों पर जुटने लगी। इन लोगों ने अपने परिचितों को फोन कर इसकी जानकारी दे दिया। महज 10 मिनट में ही दोनो पेट्रोल पंपों पर पैर रखने की जगह नहीं थी।
करीब दो सौ बाइक और कुछ कारें पेट्रोल पंप पर लग गईं। हालत यह हो गई कि टैंकर तेल खाली कर दिया तो उसके निकलने की जगह नहीं बची थी। काफी मशक्कत के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने टैंकर को बाहर निकलवाया। इसके बाद तेल का वितरण शुरू हुआ। दिन भर तेल वितरित करने के बाद भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ कम नहीं हुई। एक के बाद एक लोग आते गए। शाम तक पूरी तरह भीड़ लगी रही। इसी तरह शहर के पुरवां पेट्रोल पंप और सोनूघाट के पंपों पर भी भीड़ लगी रही। देवरिया खास के अमित सिंह ने बताया कि पेट्रोल लेने सिविल लाइन पंप पर आया हूं। यहां काफी भीड़ है। काफी दिक्कत हो रही है। आधे घंटे बाद तेल मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियों के आंकड़ों के अनुसार जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। किसी भी प्रकार की किल्लत की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें