भाटपाररानी। अधिमास सावन मास के छठवें सोमवार को बाबा हंसनाथ धाम सोहगरा शिव मंदिर व स्वयंभू दिगंबर नाथ मंदिर भिंगारी बाजार सहित क्षेत्र के खैराट आदि शिवमंदिरों में जलाभिषेक के लिए यूपी बिहार के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हर-हर महादेव के नारों के बीच श्रद्धालुओं ने विधि विधान पूर्वक बेलपत्र, भांग, धतूरा, अक्षत, चंदन आदि से पूजन अर्चन किया। तड़के से ही मंदिरों के घंटे पूरे दिन बजते रहे और देर शाम तक मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। पूरा दिन शिवमंदिरों में मेले जैसा माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस मौजूद रही। संवाद