फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैस की बुकिंग के लिए एजेंसी कार्यालय पर उपभोक्ताओं की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में होम डिलीवरी से उपभोक्ताओं को वितरित किया गया गैस सिलिंडर
विज्ञापन

भाटपार रानी। नगर व क्षेत्र में अब गैस उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद ही गैस वितरण किया जा रहा है। पहले गोदाम पर पहुंचे उपभोक्ताओं को तत्काल मोबाइल से बुकिंग कर ओटीपी के माध्यम से गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा था।
विज्ञापन


अब उपभोक्ताओं को गैस की बुकिंग करने के बाद रुपया जमा कराकर उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। सोमवार को गैस एजेंसी के कर्मचारी भाटपार रानी में घूम कर उपभोक्ताओं के गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई। मंगलवार को लगभग 200 उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर होम डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। इसके चलते कार्यालय पर अब उपभोक्ताओं की भीड़ गैस की बुकिंग करने के लिए उमड़ रही है। एजेंसी संचालक धनेश ने बताया कि बुकिंग करने और पैसा जमा करने के बाद ही उपभोक्ताओं को गैस दी जा रही है। उन्होंने बताया कि दो से तीन दिनों में स्थित समान हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें