फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में रही भीड़

Mon, 10 Aug 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। सावन के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के मेदीपट्टी स्थित प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही श्रद्धालु जल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत एवं पुष्प लेकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। दिनभर मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन

मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया। उन्होंने बताया कि सावन माह में मंदिर में प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति के सदस्य लगातार सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान नर्मदेश्वर महादेव से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें