महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की ओपीडी में उमड़ी भीड़, फोटो: संवाद
- फोटो : जेतवन परिसर में प्रार्थना करते अनुयायी।
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी से लेकर बिलिंग काउंटर हर जगह लोग कतार में खड़े रहे। इसके चलते लोगों को इलाज में काफी समय लग गया।
मेडिकल काॅलेज में मेडिसीन विभाग की ओपीडी में सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। कक्ष संख्या एक के सामने से लेकर गैलरी तक लोग अपनी बारी के इंतजार में खड़े रहे। लोगों को इलाज कराने में एक घंटे का समय लग गया। महुआनी से आए सतीश ने बताया कि इलाज कराने में काफी समय लग रहा है। आधे घंटे से लाइन में खड़े हैं अभी तक नंबर नहीं आया। वहीं डॉक्टर की सलाह पर रक्त जांच कराने पैथालॉजी के बिलिंग काउंटर पर लोग पहुंचे।
यहां पर महिला और पुरुष दोनों काउंटरों के सामने लंबी कतार लगी रही। भीड़ के चलते मरीज और उनके परिजन पीछे तक खड़े रहे। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। डाॅक्टरों ने जांच कर मरीजों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। मरीजों की संख्या के अनुरूप संसाधन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।