फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रक्षाबंधन के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़

विज्ञापन
सदर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लगी भीड।संवाद
विज्ञापन
-यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बरती जा रही सख्ती
विज्ञापन

- बिहार से दिल्ली व मुंबई जाने व आने वाली ट्रेनों में आरपीएफ ने बढ़ा दी गश्त
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रक्षाबंधन पर दूसरे प्रदेश से आने व इधर से जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में भीड़ देखने को मिल रही है। यह स्थिति नई दिल्ली, मुंबई जाने वाली खासतौर पर बिहार से आने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, वैशाली, क्लोन एक्सप्रेस, जनसाधारण, दादर एक्सप्रेस, पुणे एक्सप्रेस आदि में ज्यादा है। अन्य दिनों की अपेक्षा यात्री के अधिक आने से आरपीएफ की ओर से गश्त भी बढ़ाई गई है।
सदर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 100 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। हर दिन 30 से 40 हजार यात्री यहां से दिल्ली, मुंबई, पुणे, अमृतसर, बंगलूरू सहित देश के अन्य राज्यों के लिए यहां से ट्रेन पकड़ने आते हैं। 19 अगस्त को रक्षाबंधन के चलते तीन-चार दिनों से डाउन ट्रेनों में भीड़ अधिक है। अप ट्रेनों में भी यही हाल है। रविवार को सहरसा से नई दिल्ली जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म संख्य दो, दोपहर एक बजे, दोपहर 2:43 बजे नौतनवा- दुर्ग एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म नंबर-तीन पर, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर पहुंची।
विज्ञापन

ट्रेनों में सवार यात्री जल्द से जल्द घर पहुंचने को बेताब दिखे। नई दिल्ली से सिवान जा रहे आयुष कुमार, कानपुर से छपरा जा रहे राकेश कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी। ट्रेन कहीं-कहीं लेट हुई, देवरिया तक आने के बाद अब लग रहा है कि समय से अपने घर पहुंच जाएंगे और सोमवार को पर्व भी सही ढंग से मना सकेंगे।

बाहर से आने व जाने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसका रेलवे स्टेशन परिसर में ख्याल रखा जा रहा है। रक्षाबंधन पर्व के चलते इस समय दिल्ली व मुंबई से आने व जाने वाली ट्रेनों में भीड़ ज्यादा है।
-संदीप भटनागर, स्टेशन अधीक्षक, देवरिया सदर

पर्व को देखते हुए देवरिया सदर रेलवे स्टेशन परिसर से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में गश्त बढ़ाई गई है। इस समय जहरखुरानी की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में यात्रियों को भी सजग रहने की आवश्यकता है। उन्हें ट्रेनों में चढ़ने-उतरने के दौरान दिक्कत न आए, आरपीएफ के जवान इसका भी ध्यान दे रहे हैं।
-आस मोहम्मद, आरपीएफ इंस्पेक्टर


भोर में ही शुरू हो जाएगी रोडवेज सेवाएं, महिला यात्रियों को मिलेगी सुविधा
देवरिया। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए रोडवेज की ओर से भी तैयारियों की गई हैं। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि सोमवार को सुबह साढ़े चार बजे से ही गोरखपुर के लिए बस सेवा शुरू हो जाएगी। सलेमपुर के यात्रियों को पहली बस सुबह पांच बजे से मिलेगी। रक्षाबंधन पर्व के चलते महिला यात्रियों को दो दिनों तक निशुल्क यात्रा की सुविधा होगी। चालकों-परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि हर चौक चौराहे पर महिला यात्री दिखे तो बस में अवश्य बैठाएं।


66.60 करोड़ से बदलेगी सदर रेलवे स्टेशन की सूरत
-निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा करने का निर्देश
सदर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों को समय सीमा के अंदर पूरा करने का दिया निर्देश
..फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने रविवार की दोपहर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर 60.64 करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत योजना अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, वाटर ड्रेनेज, पाथ वे, आगमन-प्रस्थान द्वार, पार्किंग, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, प्लेटफाॅर्म संख्या एक के विस्तार, शेड एवं फाल सीलिंग ,प्रवेश एवं निकास मार्ग, साफ-सफाई तथा रख-रखाव और अमृत भारत स्टेशन के प्रस्तावित स्वरूप को ध्यान से परखा।
मौके पर निर्माण एजेंसी गति शक्ति को समय सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण करने का संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया। सदर सांसद ने भी मौके पर पहुुंचकर भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत कार्य योजनाओं पर चर्चा की। निरीक्षण के बाद डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव ने सांसद के साथ स्टेशन के विकास की कार्ययोजना का नक्शा देखा और स्टेशन सीमा में पड़ने वाले समपार फाटकों के व्यवस्थापन के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

सांसद ने मंडल रेल प्रबंधक को स्टेशन पर प्रस्तावित पुनर्विकास संबंधित सभी कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। सांसद ने मंडल रेल प्रबंधक के साथ परिसर में सजावटी पौधों का रोपण भी किया। इस दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक कौशलेस सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम ऋषि श्रीवास्तव, उप मुख्य इंजीनियर निर्माण (गति शक्ति) आईसी सुभाष, जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार, स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर के अलावा अन्य वरिष्ठ पर्यवेक्षक तथा रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें