फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिल्ली-मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भीड़, घुसने में करनी पड़ रही मशक्कत

Sat, 21 Dec 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें बिहार से ही फुल आ रही है। ऐसे में प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को चढ़ने में मशक्कत करनी पड़ रही है। दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में यह स्थिति ज्यादा देखने को मिल रही है। इधर कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिए जाने से भी यात्रियों को मुश्किलें हो रही हैं। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में जनरल व स्लीपर बोगियों में जगह पाना किसी मशक्कत से कम नहीं है। जो यात्री परिवार संग आ रहे हैं, वह बोगियों में पहले से ही भीड़ देख सहम भी जा रहे हैं। शुक्रवार को प्लेटफार्म नंबर दो पर दिन के 2:50 बजे दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आई। ट्रेन की बोगी पहले से ही फुल दिखी। ऐसे में यहां के यात्रियों को चढ़ने में काफी दिक्कत हुई। कई यात्रियों ने जनरल बोगी के आगे बैठे यात्रियों से याचना की तब उन्हें प्रवेश करने की जगह मिली। सहरसा से दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस 3:45 बजे बरौनी से दिल्ली जाने वाली क्लोन 5:25 बजे तथा दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 5:40 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर आई इन तीनों में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति देखी देखी।
विज्ञापन

उधर गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 3.22 बजे एवं गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली रत्नगिरी एक्सप्रेस दिन के 4:30 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई। इन दोनों ट्रेनों में भी मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की अपेक्षा इन ट्रेनों में भीड़ कम रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया कि यहां के यात्रियों को ट्रेनों में जगह मिल सके, इसके लिए जवान मुंबई व दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के आने के समय गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें