फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में भीड़, गर्मी से महिला को आया चक्कर

Thu, 21 Aug 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
महिला की बिगड़ी तबीयत। संवाद 
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। इसका असर व्यवस्था पर पड़ा। बुधवार को करीब साढ़े तीन हजार से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। हर जगह भीड़ की वजह से मरीजों और तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा। बिलिंग काउंटर पर सुबह कंप्यूटर का डिस्प्ले खराब हो गया, जिससे करीब आधे घंटे कार्य बाधित रहा। यहां काफी भीड़ होने से एक महिला को चक्कर आ गया।
विज्ञापन

गार्ड व तीमारदार उसे लेकर वेटिंग एरिया में हवादार स्थान पर पहुंचे। कुछ देर बाद उसकी हालत सामान्य हुई। ओपीडी के मेडिसिन, आर्थो व सर्जरी विभाग में लंबी कतार रही। बिना नंबर के डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर शोर मचा और धक्का-मुक्की भी हुई। देर शाम तक एक्स-रे और दवा वितरण काउंटर पर लाइन लगी थी। भीड़ को देख करीब 25-30 लोग बिना एक्स-रे कराए लौट गए।
मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ के सामने व्यवस्था कम पड़ जा रही है। अस्पताल में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने आए थे। सुबह आठ बजे से ही पुरुष और महिला रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कतार लग गई। दस बजे तक काफी भीड़ हो गई, जबकि बिलिंग पर कर्मचारी कंप्यूटर आन किए तो काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

इंजीनियर ने ठीक करने का प्रयास किया। इसके बाद डिस्प्ले बदल दिया गया। करीब आधे घंटे बाद कार्य शुरू हुआ। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे तक कतार रही। करीब ढाई हजार लोगों ने पर्ची लिया, जबकि करीब पंद्रह सौ मरीज फालोअप में पहुंचे थे। मरीजों के साथ तीमारदार भी थे।
पर्ची लेने के बाद मरीज ओपीडी में पहुंचे और लाइन लंबी हो गई। दोपहर बाद करीब एक बजे बिलिंग काउंटर पर अधिक भीड़ हो गई। दो काउंटर होने की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही थी। मरीज व तीमारदार उमसभरी गर्मी से परेशान थे। यहां लगे कूलर से भी राहत नहीं मिल पा रही थी। इसी बीच कतार में खड़ी महुआनी की सरिता देवी को चक्कर गया। यह देख गार्ड और तीमारदार वेटिंग एरिया में ले गए, जहां कूलर के सामने बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें