फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों की रही भीड़, आधे दिन की बजाय पूरे दिन चली ओपीडी

Sat, 30 Mar 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- गुड फ्राइडे होने से दोपहर 12 बजे तक थी ओपीडी
विज्ञापन

दोपहर दो बजे के बाद तक देखे गए मरीज, हुआ इलाज
तीन बजे तक काउंटर हुआ दवा का वितरण

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। इसे देखते हुए दोपहर तक चलने वाली ओपीडी अन्य दिनों की तरह पूरे दिन चली। डॉक्टरों ने दो बजे के बाद तक इलाज किया। तीन बजे तक दवा काउंटर खुला रहा।
शुक्रवार को 3000 नए और करीब 1500 पुराने मरीज इलाज कराने पहुंचे। गुड फ्राइडे होने के कारण ओपीडी दोपहर 12 बजे तक थी, लेकिन सुबह 8:30 बजे से पर्ची काउंटर पर कतार लगने लगी। दस बजे तक कतार काफी लंबी हो गई। सुबह 11 बजे तक ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई और वह डॉक्टर को दिखाने के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन

यह जानकारी मिलने पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने मरीजों की सहूलियत के लिए अवकाश के बाद भी दोपहर दो बजे तक ओपीडी चलाने के निर्देश दिए। मेडिसिन विभाग में डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. विनय ने 2:15 बजे तक 475 मरीजों का इलाज किया। मानसिक रोग कक्ष में डॉ. अंबु पांडेय ने 113, चेस्ट व सांस रोग कक्ष में डॉ. अनुराग शुक्ला व डॉ. ज्योति सिंह, ईएनटी में डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. भानू प्रकाश ने 210, नेत्र विभाग में डॉ. कन्हैया प्रसाद, डॉ. अदिती ने 450, हड्डी विभाग में डॉ. रजनीश राय, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. हर्षित ने 545, चर्म रोग में डॉ. सुधा ने 210, दंत विभाग में डॉ. गौरव जायसवाल, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. सौरभ ने 110 मरीजों का इलाज किया।
उधर, दवा वितरण के छह काउंटर पर 2:30 बजे तक लंबी कतार रही। चीफ फार्मासिस्ट अशोक राय व कर्मचारियों ने तीन बजे तक दवा वितरण किया। इससे मरीजों को सहूलियत हुई।
विज्ञापन


गुड फ्राइडे को दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी थी। लेकिन मरीजों की काफी भीड़ थी। इसे देखते हुए दोपहर बाद दो बजे तक ओपीडी में मरीजों का इलाज किया गया। सभी मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराई गई।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें