देवरिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया है कि निर्वाचन कार्य को निष्पादित किए जाने और आमजन के माध्यम से आदर्श आचार संहिता अथवा निर्वाचन व्यय संबंधी उल्लंघन के प्रकरणों की जानकारी प्राप्त करने के सी-विजिल एप विकसित किया गया है। सी-विजिल एप को कोई भी नागरिक अपने स्मार्ट फोन से गूगल प्ले स्टोर/एप्पल स्टोर के जरिये आसानी से डाउनलोड करके आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन व्यय संबंधी किसी प्रकार के उल्लंघन संबंधी घटना/प्रकरण की फोटो, वीडियो या आडियो के माध्यम से शिकायत कर सकता है। सी-विजिल के जरिये शिकायत करने वाले व्यक्ति का नाम भी गोपनीय रखे जाने का प्रावधान है।
इसके अतिरिक्त कोई भी नागरिक आयोग के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर स्थापित शिकायत/व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर, जिसका नंबर 05568-222261, 297052 व 226351 है। पर भी आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन व्यय के उल्लंघन संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।