फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों की रही भीड़, हंगामा

Tue, 12 Mar 2024 10:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन


कतार में डेढ़ से दो घंटे करना पड़ा इंतजार, मरीजों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों को इलाज कराने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्ची काउंटर, ओपीडी से लेकर हर जगह मशक्कत करनी पड़ी। डेढ़ से दो घंटे इंतजार के बाद उन्हें राहत मिली। इस बीच हंगामा भी हुआ। सुरक्षा कर्मी भीड़ काे शांत कराने और सहेजने में पसीना-पसीना हो रहे थे। वहीं, अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को इलाज के लिए जूझना पड़ रहा है। सोमवार को अस्पताल में करीब 2830 मरीज पहुंचे। एक मरीज के साथ दो से तीन लोग आए थे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह नौ बजे के बाद मरीजों की भीड़ बढ़ गई। करीब डेढ़ से दो घंटे लाइन में खड़ा होने के बाद पर्ची मिली। ओपीडी से होकर गुजरते समय लोगों को दिक्कत हो रही थी। मेडिसिन विभाग में दोपहर 12 बजे मरीजों की खचाखच भीड़ रही।
विज्ञापन

बीपी, शुगर, वायरल सहित अन्य बीमारी से पीड़ित कतार में खड़े थे। मरीज व तीमारदार हो-हल्ला कर रहे थे। सुरक्षा कर्मी उन्हें शांत करने में जुटे रहे। डॉ. सराजुद्दीन, डॉ. गौरव, डॉ. विश्वजीत गुप्ता ने करीब 510 मरीजों का इलाज किया। मानसिक रोग विभाग में डॉ. अंबु पांडेय ने करीब 115 मरीजों का उपचार किया। चेस्ट विभाग में मौसम में परिवर्तन से पीड़ित सांस व एलर्जी के मरीज अधिक रहे।
डॉ. अनुराग शुक्ला ने 120 मरीजों का इलाज किया। स्किन में डॉ. अजीत पाल ने 210, ईएनटी में डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. भानु सिंह ने 142 मरीजों का उपचार किया। यहां ओपीडी का समय समाप्त होने के बाद भी मरीजों का डॉक्टरों ने इलाज किया। सर्जरी में डॉ. मानवेंद्र कुमार ने 127 मरीजों का इलाज किया। नेत्र विभाग में मरीजों की सुबह से ही लाइन रही।
डॉ. प्रकाश कुमार व डॉ. कन्हैया प्रसाद ने 418 उपचार किया। हड्डी रोग विभाग में डॉ. रजनीश, डॉ. शंभू व डॉ. शुभम ने 450 मरीजों का इलाज किया। यहां मरीजों की लंबी कतार रही।
बिना नंबर के डॉक्टर के पा जा रहे एक व्यक्ति को रोकने पर मरीज व तीमारदार उलझ गए। इसे लेकर हंगामा होने लगा। सुरक्षा कर्मियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
यही हाल दवा वितरण काउंटर पर भी रहा। हर जगह व्यवस्था कम पड़ गई। इससे मरीज और तीमारदार को जूझना पड़ा।

एक्स-रे और ब्लड जांच रजिस्ट्रेशन के लिए करना पड़ा इंतजार
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्स-रे सेंटर और ब्लड जांच के रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को भी काफी इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद दो बजे तक 310 मरीजों का एक्स-रे किया गया। करीब 25 लोग भीड़ को देखकर लौट गए। रामनरेश, सुनीता, लक्ष्मण ने बताया कि दो घंटे से खड़ा था। ओपीडी में डॉक्टर नहीं मिलेंगे। अगली सुबह आकर जांच कराऊंगा। वहीं, 400 से अधिक मरीजों का पैथोलाॅजी जांच के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया था।

ठप रही अल्ट्रा साउंड जांच, परेशान हुए मरीज
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट के सरकारी काम से जाने के कारण अल्ट्रासाउंड जांच ठप रही। ओपीडी से करीब 50 लोग जांच के लिए पहुंचे तो पता चला कि जांच नहीं हाेगी। इससे निराश होकर उन्हें लौटना पड़ा। कुछ लोगों ने जरूरी होने पर निजी सेंटरों की ओर रुख किया। पथरदेवा के सतीश, रुद्रपुर के रामविलास, रामेश्वर बताया कि जांच न होने से फिर आना पड़ेगा, जिससे परेशानी होगी।
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में भीड़ अधिक थी। इसके बावजूद सभी मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराई गई। रेडियोलाॅजिस्ट के न्यायालय के कार्य से जाने के कारण दिक्कत हुई। अगले दिन जांच की जाएगी। रेडियोलाॅजिस्ट की कमी है। इसके लिए मांग की गई है।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें